स्वच्छता ही सेवा के तहत हुई प्रतिमाओं की सफाई
जागरण संवाददाता, महोबा: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में साफ स
जागरण संवाददाता, महोबा: गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में साफ सफाई के प्रति उत्साह दिखाई दिया। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले शहर के आल्हा चौक पर स्थापित हाथी पर सवार वीर आल्हा की प्रतिमा की सफाई व धुलाई की गई। इसके बाद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। बाद में कार्यकर्ता अम्बेडकर पार्क पहुंचे और यहां पर स्थापित बाबा साहब की प्रतिमा की सफाई व धुलाई कर माल्यार्पण किया। इसी तरह परमानंद चौराहे में स्थापित परमानंद की प्रतिमा, राजा परमार की प्रतिमा आदि की भी सफाई व धुलाई कर माल्यार्पण किया। युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अंकुर शिवहरे ने बताया कि प्रधानमंत्री के सपने को पूरा करना हमारा कर्तव्य है। कार्यक्रम में आठ मंडलों कबरई, जैतपुर, पनवाड़ी, खरेला, चरखारी, महोबा में कार्यक्रम चलाया गया है। अंकुर शिवहरे ने स्वच्छता ही सेवा का ब्रांड अंबेस्डर सतीश चंद्र सक्सेना को बनाया है। इस दौरान तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।