Move to Jagran APP

शहर में वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, महोबा : शहर में बुधवार को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि समा

By JagranEdited By: Published: Wed, 24 Oct 2018 11:38 PM (IST)Updated: Wed, 24 Oct 2018 11:38 PM (IST)
शहर में वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा
शहर में वाल्मीकि जयंती पर निकाली शोभायात्रा

जागरण संवाददाता, महोबा : शहर में बुधवार को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। वाल्मीकि समाज के लोगों ने जयंती के अवसर पर वाल्मीकि चौराहे बंधानवार्ड से शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में समाज के लोग नाचते गाते चल रहे थे। इसके बाद वाल्मीकि चौराहे पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।

loksabha election banner

सुबह से ही वाल्मीकि समाज के लोग जयंती के तैयारियां करने में जुट थे। शाम चार बजे नगर पालिका ईओ लालचंद्र सरोज ने फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में समाज के महिलाएं पुरुष नाचते गाते चल रहे थे। शोभायात्रा वाल्मीकि चौराहे से शेखनपुरा होती हुई सुभाष चौक, ऊदल चौक, मुख्य बाजार, कोतवाली, तहसील चौराहा, आल्हा चौक, राठ चुंगी होती हुई वाल्मीकि चौराहे पर समाप्त हुई। समापन के बाद बंधानवार्ड में विशाल भंडारा हुआ। जिसमें सैकड़ों लोगों ने भोजन ग्रहण किया। इस अवसर पर धनेश कुमार, मुन्नाला, मुकेश, चंदन, हरवेश, सीताराम, हरप्रसाद सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

राजकीय वीर भूमि महाविद्यालय में वाल्मीकि जयंती मनाई गई। संस्कृत विभागाध्यक्ष डा. उमाशंकर त्रिपाठी, गीता शिक्षण केंद्र प्रमुख संध्या त्रिपाठी व महाविद्यालय स्टाफ ने वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया। प्रवक्ताओं और छात्र छात्राओं ने वाल्मीकि के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला। उमाशंकर त्रिपाठी ने कहा कि आदि कवि वाल्मीकि ने विश्व के लिए आदर्श मार्ग प्रशस्त किया। स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. आरिफ राईन ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। छात्रा सोनिका सक्सेना ने सरस्वती वंदना पेश की। इस अवसर पर महाविद्यालय स्टाफ मौजूद रहा।

स्कूलों में आज मनाई जाएगी जयंती

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महेश प्रताप ¨सह ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 अक्टूबर को जिले के सभी विद्यालयों में वाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में वाल्मीकि जी के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला जाएगा और छात्र छात्राओं को उनके द्वारा स्थापित आदर्शो का अनुशरण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.