विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आचार्य चाणक्य का प्रतीकात्मक जन्म उत्सव मनाया

By JagranEdited By:
Published: Thu, 03 Jun 2021 05:16 PM (IST)

संवाद सहयोगी चरखारी (महोबा) अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से चरखारी के श्री बट

आचार्य चाणक्य का प्रतीकात्मक जन्म उत्सव मनाया
आचार्य चाणक्य का प्रतीकात्मक जन्म उत्सव मनाया

संवाद सहयोगी, चरखारी (महोबा): अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद की ओर से चरखारी के श्री बटुक भैरव नाथ जी मंदिर परिसर में विश्व ब्राह्मण दिवस एवं ब्राह्मण आचार्य चाणक्य के प्रतीकात्मक जन्मोत्सव का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष पंडित जुगुल किशोर द्विवेदी ने की।

आयोजन के दौरान संगठन के वरिष्ठ एवं प्रबुद्ध बंधुओं ने सर्वप्रथम भगवान श्री परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन, पूजन, दीप प्रज्ज्वलन किया। ब्राह्मण महापुरुषों की चर्चा एवं समाज में उनके द्वारा किए गए योगदान के ऊपर विस्तृत वार्तालाप किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि ब्राह्मणों ने सत्य, सनातन संस्कृति के संरक्षण के साथ साथ सामाजिक व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित, सुदृढ़ता के साथ प्रकृति संरक्षण में भी सदैव अपनी अग्रणी भूमिका का निर्वहन किया। समाज के हर वर्ग को समरसता के साथ एक सूत्र में पिरोने का भी कार्य किया है। ब्राह्मणों का सदैव से शास्त्र एवं शस्त्र दोनों पर समान अधिकार रहा है। कार्यक्रम में संगठन के मंडल अध्यक्ष पंडित योगेश पाठक, नगर अध्यक्ष पंडित चिता हरण तिवारी, संरक्षक मंडल के विधेश्वरी द्विवेदी, पंडित संतोष कुमार रिछारिया, युवा प्रकोष्ठ के पंडित सचिन बिदुआ उपस्थिति रहे।