Move to Jagran APP

बुंदेलखंडी लोकगीत से दर्शकों का मन मोहा

जागरण संवाददाता, महोबा: कीरत सागर तट पर चल रहे सात दिवसीय कजली महोत्सव में आल्हा मंच औ

By JagranEdited By: Published: Fri, 31 Aug 2018 11:40 PM (IST)Updated: Fri, 31 Aug 2018 11:40 PM (IST)
बुंदेलखंडी लोकगीत से दर्शकों का मन मोहा
बुंदेलखंडी लोकगीत से दर्शकों का मन मोहा

जागरण संवाददाता, महोबा: कीरत सागर तट पर चल रहे सात दिवसीय कजली महोत्सव में आल्हा मंच और प्रेरणा मंच में कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ देर रात तक जुटी रहती है। आल्हा मंच में बुंदेली कार्यक्रमों की धूम रहती तो प्रेरणा मंच में सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश हो रहे हैं।

loksabha election banner

महोबा विकास एवं संरक्षण समिति एवं नगर पालिका के संयुक्त तत्वाधान में कजली महोत्सव का आयोजन किया जाता है। कजली मेला देखने के लिए दूर दूर से लोग आ रहे हैं। शुक्रवार को आल्हा मंच में बुंदेली लोकगीतों की धूम रही। मां सरस्वती लोकगीत पार्टी कबरई ने अपनो बुंलेदखंड न्यारो, हमे लगे प्राणन सो प्यारो लोकगीत सुनकर खूब तालियां बटोरी। इसी तरह सरोज भारती लोकगीत ¨सगर संगीत पार्टी चरखारी, अशोक मिश्रा लोकगीत पार्टी सूपा, रामसहाय राजपूत लोकगीत ¨सगर भड़ारी, संगीता ¨सह लोकगीत ¨सगर पनवाड़ी, बलराम यादव लोकगीत पार्टी बांदा, आशाराम पाल लोकगीत ¨सगर झांसी, शिवकुमार लोकगीत पार्टी तालबेहट, चंचल ठाकुर लोकगीत पार्टी चिरगांव, परमलाल एण्ड पार्टी गरौठा पार्टियों ने बुंदेलखंडी लोकगीत और फिल्मी धुनों पर आधारित लोकगीत सुनाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन कराया। आल्हा मंच में दिनभर बुंदेलखंडी कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग जुटे रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.