विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 21, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खूब मन भा रहीं ब्रासो, टीसू-जयपुरी साड़ियां

By JagranEdited By:
Published: Thu, 21 Oct 2021 05:14 PM (IST)

जासं महोबा नवरात्र के साथ ही बाजार में त्योहार की रंगत नजर आने लगी थी। ज्वैलर्स की दुकान

खूब मन भा रहीं ब्रासो, टीसू-जयपुरी साड़ियां
खूब मन भा रहीं ब्रासो, टीसू-जयपुरी साड़ियां

जासं, महोबा : नवरात्र के साथ ही बाजार में त्योहार की रंगत नजर आने लगी थी। ज्वैलर्स की दुकानों में जेवर, कपड़ा बाजार में डिजाइनर लहंगे और साड़ियों को लेने वालों की भीड़ लगने लगी है। ब्रासो, टीसू, जयपुरिया तथा बनारसी साड़ी खूब मन को भा रही हैं। रविवार को आने वाले सुहागिनों के त्योहार करवा चौथ के लिए बाजार ने जोरदार तैयारी की है।

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए सुहागिनें रविवार को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इसको लेकर बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है। खरीदारी के लिए बाजारों में महिलाओं की भारी भीड़ भी उमड़ रही है। सौंदर्य प्रसाधन, साड़ियों की दुकान और सोने चांदी की दुकानों पर महिलाओं का जमावड़ा दिखने लगा है। शहर के ऊदल चौक, मुख्य बजार, सराफा बाजार, छजमनपुरा सहित सभी जगह दुकानों पर दिन भर महिलाएं खरीदारी करती देखी जा सकती हैं। विक्रेताओं ने साड़ियों के नए कलेक्शन का स्टोर पहले ही कर लिया था। दुकानदार नीरज चौरसिया ने बताया कि कोरोना काल के बाद बाजार में कुछ उछाल आया है। 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक की साड़ियां बिक रही हैं। नेट, बनारसी, ब्रासो, काटन, टीसू, सिल्क, सीफोन, जरकिन, जयपुरी आदि वैरायटी की साड़ियों की मांग ज्यादा चल रही है। लहंगा, सलवार कुर्ता भी कई डिजाइनों में हैं। पुरुषों के लिए भी रंग बिरंगे कुर्ता, सूट इस बार बाजार में लुभा रहे हैं।