पीआरवी टू व्हीलर के जवानों को बोलेरो ने मारी टक्कर
जागरण संवाददाता, महोबा : पुलिस लाइन से लौटते समय पीआरवी टू व्हीलर के दो जवानों को बोलेरो
जागरण संवाददाता, महोबा : पुलिस लाइन से लौटते समय पीआरवी टू व्हीलर के दो जवानों को बोलेरो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डाक्टरों ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया।
कांस्टेबल गजेंद्र वर्मा 30 और होमगार्ड भरतलाल 45 खन्ना थाने में तैनात हैं। शनिवार को बाइक की सर्विस कराने महोबा आए थे। सर्विस कराकर किसी कार्य से पुलिस लाइन गए थे। वहां से लौटते समय राहुल ढाबे के पास बोलेरो गाड़ी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल पहुंचे सीओ सिटी जीतेंद्र दुबे व शहर कोतवाली अशोक ¨सह ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद मेडिकल कालेज झांसी के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस गाड़ी की तलाश कर रही है।