भाजपा महिला मोर्चा ने दी अटलजी को श्रद्धांजलि
जागरण संवाददाता, महोबा: भाजपा महिला मोर्चा ने शहर के आल्हा चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बि
जागरण संवाददाता, महोबा: भाजपा महिला मोर्चा ने शहर के आल्हा चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का चित्र रख कर मोमबत्ती जला भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान प्रदेश कार्य समिति सदस्य पुष्पा अनुरागी ने पूर्व प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला।
प्रदेश कार्य समिति सदस्य एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा अनुरागी के नेतृत्व में महिला मोर्चा का कार्यक्रम देर शाम आल्हा चौक पर हुआ। इस अवसर पर पुष्पा ने कहा कि अटल जी के जीवन से हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता रहेगा। उनका जीवन उल्लेखनीय ही नहीं बल्की अनुकरणीय भी है। उन्होंने हमेशा बड़ा दिल करके सहजता और सज्जनता जो परिचय दिया वह आज की राजनीति में मिलना कठिन है। इस अवसर पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतू श्रीवास्तव, ममता भदौरिया, दीपाली तिवारी, शकुंतला गुप्ता, कुसुम चंदेल, पुष्पा राजावत, मनू तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहीं।