विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP के महोबा में BJP का 'मतदाता जोड़ो अभियान', वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुड़वाएंगे कार्यकर्ता

Published: Thu, 19 Nov 2026 04:11 PM (GMT+05:30)

भाजपा ने महोबा में मतदाता जोड़ो अभियान के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।

बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। जागरण

बैठक में मौजूद भाजपा कार्यकर्ता। जागरण

HighLights

  1. भाजपा ने महोबा में मतदाता जोड़ो अभियान तेज किया।

  2. कार्यकर्ताओं को फॉर्म-6 और फॉर्म-8 भरने की जानकारी दी।

  3. 2024 और 2026 की मतदाता सूची का मिलान होगा।

जागरण संवाददाता, महोबा। भाजपा कार्यालय में मतदाता जोड़ो अभियान को लेकर महोबा विधानसभा की बैठक आयोजित की गई। विधानसभा प्रभारी लवलेश सिंह ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथों का सत्यापन करते हुए वर्ष 2024 की मतदाता सूची और वर्ष 2026 की मतदाता सूची का मिलान करें। जिन पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल होने से छूट गए हैं, उन्हें चिह्नित कर उनका नाम जुड़वाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।

बैठक में फॉर्म-6 एवं फॉर्म-8 का वितरण किया गया। कार्यकर्ताओं को दोनों फॉर्म आनलाइन व ऑफलाइन भरने की प्रक्रिया की जानकारी दी। फॉर्म-6 के माध्यम से नए पात्र मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाए जाएंगे, वहीं फॉर्म-8 के माध्यम से मतदाता सूची में आवश्यक संशोधन व विवरण में सुधार कराया जा सकेगा। चरखारी विधानसभा की बैठक कम्युनिटी गार्डन कुलपहाड़ में आयोजित हुई।

विधानसभा प्रभारी प्रेम नारायण ने जरूरी जानकारी व निर्देश दिए। इस दौरान जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, जिला प्रभारी इंद्रपाल पटेल, जिला प्रवासी अरविंद मुखिया, पूर्व मंत्री सिद्ध गोपाल साहू, अभियान के जिला संयोजक रविंद्र महेंद्र, संतोष गुप्ता, शिवम द्विवेदी, सत्येंद्र गुप्ता, प्रशांत गुप्ता, नीतू श्रीवास्तव, साधना गुप्ता, संजना सेन समेत बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।