यातायात नियमों के उल्लंघन पर वसूला 1800 रुपये जुर्माना
जासं महोबा एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाकर खाकी लगातार लोगों को नि
By JagranEdited By: Published: Fri, 10 Sep 2021 04:44 PM (IST)Updated: Fri, 10 Sep 2021 04:44 PM (IST)
जासं, महोबा : एसपी सुधा सिंह के निर्देश पर जिले भर में अभियान चलाकर खाकी लगातार लोगों को नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक कर रही है।
अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी चरखारी उमेशचंद्र ने खरेला में गश्त कर व्यापारियों की समस्याओं को सुना और उनका निराकरण कराया गया। अन्य थानों की पुलिस ने लोगों को कोरोना नियमों के प्रति सचेत किया और संदिग्धों पर नजर रखी। यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 वाहनों के ई-चालान किए गए। कोरोना नियमों के उल्लंघन पर 10 व्यक्तियों से 1800 का शुल्क वसूल किया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें