युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर
महराजगंज फरेंदा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा मौनी में गुरुवार की सुबह गांव के ही दो लोगा
महराजगंज: फरेंदा थानाक्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा मौनी में गुरुवार की सुबह गांव के ही दो लोगों में मारपीट हो गई। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दयाशंकर विश्वकर्मा पुत्र श्रीलाल विश्वकर्मा उम्र 32 वर्ष व महेंद्र में कहासुनी के दौरान हाथापाई हो गई। इसी दौरान महेंद्र ने किसी धारदार हथियार से दयाशंकर के ऊपर हमला कर दिया। जिससे उसके पेट में गंभीर चोट आई। परिजनों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। दोनों लोगों में अवैध संबंध को लेकर मारपीट हुई है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने महेन्द्र सहित अन्य दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। इस बाबत थानाध्यक्ष फरेंदा अखिलेश सिंह ने कहा कि घटना की जानकारी है। आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। विधिक कार्रवाई की जाएगी।