जनता की समस्याओं के प्रति मुखर हों कार्यकर्ता
जागरण संवाददाता, नौतनवा, महराजगंज: केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त
जागरण संवाददाता, नौतनवा, महराजगंज: केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। महंगाई, भ्रष्टाचार एवं बेरोजगारी चरम पर है। ऐसे में पार्टी के कार्यकर्ता जनता के बीच में पहुंचे और उनकी समस्याओं को सुन निराकरण कराने का प्रयास करें। जरूरत पड़े तो आंदोलन भी करें। उक्त बातें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सतीश कुमार चतुर्वेदी ने मंगलवार को नौतनवा में स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जानकी चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भाजपा की सरकार में समाज का हर तबका परेशान व बेहाल है। केंद्र व प्रदेश सरकार मंदिर व धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर रही है। जनता इस बात से वाकिफ हो चुकी है। इस दौरान महेंद्र मणि त्रिपाठी, शमसाद खान, संतोष वर्मा, रत्नेश मिश्रा, भरत जायसवाल, पवन वर्मा, विजय कुमार ¨सह, उमेश पाठक, संजय मिश्रएडल , राणा प्रताप, भानू गौंड़, नूरुद्दीन, इंद्रजीत, प्रदीप शकुंतला, कौदतदशिल्या, कविआता यादव, ¨वदेश्वरी, रेखा ¨सह, मोहन ¨सह, कैलाश साहनी, घनश्याम, विजय प्रकाश, उमा तिवारी, चंद्रकेश, सत्यनारायण, कन्हैया, अजीज, रहमान, विवेक, केशव, शीला, राजवंशी, मुंशी, मो. अली, मुख्तार सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।