विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज जिला अस्पताल में युवती ने खुद को लगाई आग, हालत गंभीर, मेडिकल कॉलेज रेफर

Published: Mon, 23 Nov 2026 09:51 PM (IST)

महराजगंज जिला अस्पताल परिसर में एक मानसिक रूप से कमजोर युवती ने ज्वलनशील पदार्थ डालकर खुद को आग लगा ली, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। 

News Article Hero Image

HighLights

  1. महराजगंज जिला अस्पताल परिसर में युवती ने खुद को आग लगाई।

  2. गंभीर रूप से झुलसी युवती गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर।

  3. मानसिक रूप से कमजोर युवती चार वर्षों से अस्पताल के पास घूमती थी।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। जिला अस्पताल परिसर में सोमवार सुबह एक युवती ने अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। आग की लपटों से घिरी युवती को देखकर परिसर में मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग बुझाई और उसे अस्पताल पहुंचाया।

घटना सुबह करीब 11:30 बजे हुई। युवती रोज की तरह अस्पताल परिसर में मौजूद थी, तभी उसने अचानक अपने शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। उसकी चीख-पुकार सुनकर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

गंभीर रूप से झुलसी युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे गोरखपुर स्थित बीआरडी मेडिकल कालेज के अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उसका उपचार चल रहा है।

युवती की पहचान ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह पिछले चार वर्षों से जिला अस्पताल और मुख्यालय के आसपास घूमती थी और लोगों से मांगकर अपना पेट भरती थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके द्विवेदी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है और युवती का बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया गया है।

सदर कोतवाल धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि युवती मानसिक रूप से कमजोर है। मौके पर पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि युवती ने अचानक अपने ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा लिया। उसका उपचार चल रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।