कलेक्ट्रेट में आत्महत्या करने पहुंची महिला
कोठीभार थानाक्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी ललिता दुबे कलेक्ट्रेट पहुंची और सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की कोशिश करने लगी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 29 May 2020 11:17 PM (IST)Updated: Sat, 30 May 2020 06:09 AM (IST)
महराजगंज: भूमि पर अवैध कब्जा की कोशिश किए जाने से परेशान महिला शुक्रवार को कलेक्ट्रेट में आत्महत्या करने पहुंच गई। सूचना मिलते ही कलेक्ट्रेट चौकी प्रभारी महिला सब इंस्पेक्टर के साथ पहुंच गए। कार्रवाई के आश्वासन पर महिला मान गई। कोठीभार थानाक्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी ललिता दुबे कलेक्ट्रेट पहुंची और सुनवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए आत्महत्या की कोशिश करने लगी। पुलिस ने किसी तरह से मिट्टी का तेल ले लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें