शोपीस बना थाने में लगा वाच टावर
महराजगंज: कोल्हुई थाना परिसर से अगल-बगल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थाने के अंदर बना वाच टावर स
महराजगंज: कोल्हुई थाना परिसर से अगल-बगल की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए थाने के अंदर बना वाच टावर सफेद हाथी साबित हो रहा है। लाखों की लागत से बना यह टावर साफ सफाई व देखभाल के अभाव में जंग खा रहा है। हालत यह है कि बनने के सात वर्ष बाद भी अब तक इस टावर कोई उपयोग नहीं रह गई है। और न ही रंगरोगन कराया जा रहा है। बरसात के दिनों में तो इस पर पौधे व झाड़यिां चढ़ जाती हैं । यहां बता दें कि सरकार ने भारत नेपाल- सीमा पर बढ़ते नेपाली माओवाद व आतंकी की गतिविधियों को लेकर थाने, चौकी व एसएसबी पोस्टों पर निगरानी के लिए वाच टावर बनाए गए थे। जिसका मुख्य उद्देश्य दूर तक निगरानी करना था। इसके लिए लंबी दूरी तक प्रकाश के लिए लाइटगन भी मंगाया गया था। इसके बावजूद कही भी कोई जवान इस टावर पर तैनात नहीं किया गया। सीओ फरेंदा अशोक कुमार मिश्र नेकहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। वाच टावरों की मरम्?मत कराई जाएगी।