Move to Jagran APP

कमाने जा रहे पति की ट्रेन छूटी, वापस लौटा घर तो बूढ़े प्रेमी के साथ हमबिस्तर मिली पत्नी, फिर जो हुआ…

थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार की रात प्रेम प्रसंग में एक घर में घुसे वृद्ध की महिला के पति ने पीट पीटकर मार दिया। पिटाई से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर निचलौल पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।

By Jagran News Edited By: Shivam Yadav Mon, 20 May 2024 09:33 PM (IST)
कमाने जा रहे पति की ट्रेन छूटी, वापस लौटा घर तो बूढ़े प्रेमी के साथ हमबिस्तर मिली पत्नी, फिर जो हुआ…
घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी सोमेंद्र मीना (मध्य में)। जागरण

जागरण संवाददाता, निचलौल। थाना क्षेत्र के बैठवलिया गांव में रविवार की रात प्रेम प्रसंग में एक घर में घुसे वृद्ध की महिला के पति ने पीट-पीटकर मार दिया। पिटाई से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार की सुबह मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने घटनास्थल का निरीक्षण कर निचलौल पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया।

यह है पूरा मामला

गांव के विट्ठल साहनी का एक महिला से अवैध संबंध था। रविवार की रात वह महिला से मिलने उसके घर गए थे। उधर, महिला का पति शनिवार को बाहर कमाने के लिए गया था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसकी ट्रेन छूट गई और वह रविवार की रात में घर लौट आया। 

घर लौटने पर पत्नी के साथ किसी दूसरे व्यक्ति को देखकर वह आक्रोशित हो उठा। इस दौरान हुए विवाद में महिला के पति ने लोहे के रॉड से पत्नी और उसके प्रेमी की पिटाई कर दी। हमले में विट्ठल साहनी अचेत होकर जमीन पर गिर गए। 

वहीं महिला भी गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर शराबा सुनकर मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने विट्ठल को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसका इलाज चल रहा है। 

पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना ने बताया कि हत्या के मामले में आरोपी पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला की स्थिति अभी ठीक है।

पुलिस ने करवाया अंतिम संस्कार

सोमवार को शाम पांच बजे विट्ठल साहनी के शव का अंतिम संस्कार तेरह चार पुल के किनारे किया गया। मृतक विट्ठल के दो बेटे दुर्गेश व विनोद हैं। यह दोनों गुजरात कमाने गए हुए हैं। 

हालांकि, दोनों बेटे अपने पिता विट्ठल व माता सुभावती से अलग रहते हैं। दोनों बेटों के बाहर रहने के कारण शव का अंतिम संस्कार विट्ठल की पुत्री के पुत्र मुकेश ने किया।

यह भी पढ़ें: 18 हजार में फ्लाइट का टिकट, इसके बाद सरकारी गाड़ी भेज बुलवाया- और करा दिया 100 फीसद मतदान; लोग बोले- DM हो तो ऐसा