मूल्यांकन में पारदर्शिता बरतें परीक्षक: रेखा
मूल्यांकन कार्य में छोटी सी लापरवाही बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 May 2020 10:01 PM (IST)Updated: Fri, 08 May 2020 10:01 PM (IST)
कुशीनगर: सहायक शिक्षा निदेशक रेखा दिवाकर ने कहा कि मूल्यांकन कार्य में छोटी सी लापरवाही बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर सकती है। पारदर्शिता को लेकर उप नियंत्रक सजग रहें।
वे शुक्रवार को उदित नारायण इंटर कॉलेज में चल रहे यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का निरीक्षण कर रही थीं। शुक्रवार को जिले में 44112 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। कुशीनगर संवाददाता के अनुसार सहायक शिक्षा निदेशक रेखा ने बुद्ध इंटर कॉलेज में चल रहे मूल्यांकन कार्य का भी निरीक्षण किया। उनके साथ जिला विद्यालय निरीक्षक उदय प्रकाश मिश्र मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें