ट्रैक्टर- ट्राली पलटने से चालक घायल
जिसकी चपेट में आने से चालक सिद्धू यादव को गंभीर चोटें आई है।
महराजगंज: पुरंदरपुर थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत जंगल सोनवल टोला बनकटवा के पास शनिवार को एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसकी चपेट में आने से चालक सिद्धू यादव को गंभीर चोटें आई है। लोगों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली चालक पर केस
महराजगंज: नौतनवा थाना क्षेत्र रतनपुर के टोला गोमती निवासी शकील (5) पुत्र शरीफ की शनिवार देर शाम मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से मृत्यु हो गई। शनिवार को मृतक बालक के चाचा सब्बीर की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मारपीट में युवक घायल, दो लोगों पर मुकदमा
महराजगंज: नगर पालिका मधुबननगर वार्ड निवासी अनिल कुमार को शनिवार रात कुछ लोगों ने हमलाकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया था। इंस्पेक्टर शिव मनोहर यादव ने बताया कि अनिल कुमार की तहरीर पर आरोपित इकबाल व सोनू कस्बा नौतनवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।