नगर अध्यक्ष ने निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास का किया निरीक्षण
जिम्मेदारों ने निर्माण कार्य की हो रही गुणवत्ता सहित अन्य बिदुओं पर जांच पड़ताल किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 10:51 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 10:51 PM (IST)
महराजगंज: शुक्रवार को नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर एक आंबेडकर नगर में प्रधामनंत्री आवास योजना के तहत बन रहे घर का नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल व सिटी लेबल टेक्नीशियन सेल्स विभाग सौरभ सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। जिम्मेदारों ने निर्माण कार्य की हो रही गुणवत्ता सहित अन्य बिदुओं पर जांच पड़ताल किया। नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि भाजपा सरकार की मंशा है कि सभी पात्र लोगों को आवास योजना का लाभ मिले। इस अवसर पर सभासद इसरावती देवी, आकाश अग्रहरि, आशीष जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें