शाह व योगी की सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर रही नजर
जिला मुख्यालय स्थित धनेवा-धनेई में शुक्रवार को आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगहबानी रही। सम्मेलन स्थल पर जाने वाले हर व्यक्ति को जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश मिला।
महराजगंज : जिला मुख्यालय स्थित धनेवा-धनेई में शुक्रवार को आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की निगहबानी रही। सम्मेलन स्थल पर जाने वाले हर व्यक्ति को जांच पड़ताल के बाद ही प्रवेश मिला। सुबह 10 बजे से ही 11 जनपदों के बूथ अध्यक्षों के आने का क्रम आरंभ हो गया। सम्मेलन स्थल पर पहुंचने वाली संख्या को देखते हुए पहले ही पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था कर ली थी। नेपाल सीमा से जनपद के सटा होने के कारण पुलिस व प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा को लेकर बेहद सतर्क रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलग-अलग हेलीकाप्टर से आए। करीब 1.13 बजे मुख्यमंत्री व 1.15 बजे अमित शाह पहुंचे। हेलीपैड स्थल से लेकर सम्मेलन स्थल तक की सुरक्षा की जिम्मेदारी एएसपी आशुतोष शुक्ल ने संभाली। मुख्यमंत्री की सुरक्षा के लिए चार एएसपी, 14 सीओ, 13 निरीक्षक, 12 थानाध्यक्ष, 147 उप निरीक्षक, आठ महिला उपनिरीक्षक, 514 सिपाही व एक कंपनी पीएसी भी लगाई गई थी। इसके अलावा यातायात व्यवस्था के सुचारू संचलन के लिए टीएसआइ के नेतृत्व में 10 यातायात सिपाही तैनात किए गए थे। वाहनों के लिए तीन पार्किंग स्थल बनाए गए थे। एसपी रोहित ¨सह सजवान सुरक्षा को लेकर पूरी तरह से सतर्क रहे।