विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुप्रिया श्रीनेत का आरोप: मुख्य चुनाव आयुक्त को सरकार बचा रही, साजिश से हो रही वोट चोरी

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:08 PM (IST)

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और अभिषेक दत्त ने चुनाव आयोग व केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने मुख्य चुनाव ...और पढ़ें

प्रेसवार्ता करती कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त। जागरण

प्रेसवार्ता करती कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त। जागरण

HighLights

  1. सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने का प्रयास कर रही है।

  2. सुप्रिया श्रीनेत ने साजिश और षड्यंत्र से वोट चोरी का आरोप लगाया।

  3. राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष निष्पक्ष चुनाव की मांग पर अड़ा है।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत और राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बचाने में लगी है, और साजिश व षड्यंत्र के जरिए वोट चोरी की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष इसके विरोध में सड़क पर है।

राष्ट्रीय प्रवक्ता और राष्ट्रीय सचिव गुरुवार को जिला परिषद मार्केट में आयोजित संयुक्त प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को पुलिस के बल पर रोका गया और डंडे उठाए गए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को जाना होगा और मोदी उन्हें बचा नहीं सकते।

नितिन नवीन द्वारा राहुल गांधी को अराजकतावादी बताए जाने पर उन्होंने उन्हें रबर स्टैंप अध्यक्ष बताते हुए कहा कि जो खुद अपनी सीट हार चुके हैं, उन्हें राहुल गांधी को नसीहत नहीं देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि वोट के अधिकार की बात उठाना अराजकता है तो ऐसी अराजकता होनी चाहिए।

ज्ञानेश कुमार पर लगे आरोपों को लेकर भाजपा की प्रेसवार्ता और एफआइआर की बात पर श्रीनेत ने कहा कि उनके नेता पर पहले ही 45 एफआइआर हैं। अब 100 और एफआइआर का हो जाए, तब भी वे वोट के अधिकार के लिए लड़ते रहेंगे।

अभिषेक दत्त ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव की मांग केवल कांग्रेस नहीं, बल्कि एनडीए के कई दल भी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के कार्यालय का कथित गलत इस्तेमाल कर भाजपा चुनाव जीतना चाहती है। उन्होंने कहा कि दो चुनाव आयुक्तों के विरोध के बावजूद ज्ञानेश कुमार द्वारा निर्णय लिए जाने का आरोप गंभीर है। दोनों नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर विपक्ष की लड़ाई जारी रहेगी।