प्रधानों को मिले जनप्रतिनिधियों का दर्जा
ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए उसके निस्तारण की मांग की है। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने उनकी बातों को ध्यान से सुनकर आवश्यक कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया है।
महराजगंज: ग्राम प्रधान संघ के पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष देवेंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में सोमवार को जिलाधिकारी को छह सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते हुए उसके निस्तारण की मांग की है। जिलाधिकारी अमरनाथ उपाध्याय ने उनकी बातों को ध्यान से सुनकर आवश्यक कदम उठाए जाने का भरोसा दिलाया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 73 वें संविधान संशोधन के तहत मिलने वाले समस्त अधिकारों को ग्राम प्रधानों को हस्तांतरित किया जाए। ग्राम प्रधानों को जनप्रतिनिधि का दर्जा देते हुए प्राथमिकता के आधार पर शस्त्र लाइसेंस दिए जाएं। हर हाल में ग्राम प्रधानों का उत्पीड़न रोका जाए। संघ के प्रभारी अजय दुबे व परतावल के ब्लाक अध्यक्ष गणेश पांडेय ने कहा कि एमडीएम का कन्वर्जन कास्ट मार्च माह से नहीं मिल पा रहा है। जिससे एमडीएम योजना प्रभावित हो रही है। संबंधित धनराशि को शीघ्र अवमुक्त किया जाए। विकास कार्यों के लिए क्रय की जाने वाली विभागीय सामग्री व बाजार दर में काफी भिन्नता है , जिससे गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। इस समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए। इस अवसर पर राजकुमार सिंह, सहाबुद्दीन, पंकज जायसवाल, साबिर, लल्ला यादव, बृजेंद्र पटेल, महेंद्र पटेल, रमेश यादव, भोला आदि उपस्थित रहे।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप