जिले की 61 सड़कों के लिए वाहनों की गति का निर्धारण
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि कप्तानगंज सिसवा निचलौल मार्ग राज्य मार्ग संख्या-112 निचलौल चिउटहा पुरैना मार्ग प्रमुख जिला मार्ग संख्या-157 सहित कुल 61 सड़कों पर दो पहिया चार पहिया व मालवाहक के लिए गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही वाहन चलाए जा सकेंगे।
महराजगंज: सहायक संभागीय परिवहन विभाग ने जिले की सड़कों पर वाहनों के चलाने के लिए गति का निर्धारण किया है। इसका उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एआरटीओ आरसी भारतीय ने बताया कि कप्तानगंज सिसवा निचलौल मार्ग राज्य मार्ग संख्या-112, निचलौल चिउटहा पुरैना मार्ग प्रमुख जिला मार्ग संख्या-157 सहित कुल 61 सड़कों पर दो पहिया, चार पहिया व मालवाहक के लिए गति 30 से 50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ही वाहन चलाए जा सकेंगे। वाहन चालक निर्धारित गति से ही वाहन चलाएंगे। बताया कि अग्निशमन वाहन, एंबुलेंस, पुलिस वाहन, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में लगे सैन्य बल तथा अर्ध सैन्य बल के लिए प्रयुक्त होने वाले वाहन, प्राकृतिक आपदा के प्रबंधन के लिए प्रयुक्त नहीं होगा।
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत महराजगंज डिपो पर बस चालकों एवं परिचालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर जितेंद्र कुमार दीक्षित, यात्रीकर अधिकारी एवं नसीम अहमद उर्दू अनुवादक उपस्थित रहे।