भारत-नेपाल बॉर्डर पर पांच किमी तक लगी ट्रकों की कतार, रोड पर फल-सब्जी विक्रेताओं का कब्जा
भारत-नेपाल सीमा के सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार और सड़क पर अतिक्रमण से यातायात बाधित है। अधिकारियों ने निर्यात ...और पढ़ें
-1791812913445_m.webp)
सोनौली सीमा पर पांच किलोमीटर तक ट्रकों की कतार।
HighLights
सोनौली सीमा पर ट्रकों की पांच किलोमीटर लंबी कतार।
सड़क पर फल-सब्जी विक्रेताओं के अतिक्रमण से यातायात बाधित।
अधिकारियों ने निर्यात वाहनों के संचालन का समय बढ़ाया।
संवाद सूत्र, सोनौली। भारत-नेपाल सीमा के सोनौली में ट्रकों की लंबी कतार से यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सीमा पर करीब पांच किलोमीटर तक मालवाहक ट्रक खड़े हैं। वहीं, सड़क के आधे हिस्से पर फल और सब्जी विक्रेताओं का कब्जा होने से वाहनों की आवाजाही में परेशानी बढ़ गई है।
संकरी सड़क और मालवाहक वाहनों के दबाव के कारण दिन में नेपाल जाने वाले निर्यात ट्रकों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सीमा क्षेत्र में ट्रकों की कतार बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों, राहगीरों और छोटे वाहनों की परेशानी भी बढ़ गई है।
सड़क किनारे फल-सब्जी की दुकानें और ठेले लगने से वाहनों को निकलने के लिए सीमित जगह मिल रही है। इससे जाम की स्थिति बनने के साथ ही दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। सीमा क्षेत्र में यातायात का दबाव कम करने के लिए सड़क से अतिक्रमण हटाने और वाहनों के व्यवस्थित संचालन की जरूरत महसूस की जा रही है।
दिन में मालवाहक वाहनों के नेपाल प्रवेश में आ रही परेशानी को देखते हुए भारत और नेपाल के अधिकारियों ने निर्यात वाहनों के संचालन का समय बढ़ाने का निर्णय लिया है।
थानाध्यक्ष विशाल शुक्ला ने बताया कि सीमा क्षेत्र में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वाहनों की आवाजाही सुचारु रखने और जाम की समस्या कम करने के लिए संबंधित स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं।
