विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत-नेपाल बॉर्डर पर 1503 नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद, सोनौली गेट के पास दबोचा गया तस्कर

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:19 PM (IST)

भारत-नेपाल की सोनौली सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम ने 1503 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए हैं। इस ...और पढ़ें

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

यह तस्वीर एआई द्वारा बनाई गई है।

HighLights

  1. सोनौली सीमा पर 1503 नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

  2. पुलिस-एसएसबी की संयुक्त टीम ने तस्कर को दबोचा।

  3. एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज, आरोपित जेल भेजा।

संवाद सूत्र, सोनौली। भारत-नेपाल की सोनौली सीमा के मुख्य गेट के पास कार्रवाई करते हुए पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 1503 एम्पुल प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किए। मौके से तस्करी के आरोप में प्रेमचंद निवासी जुगौली, थाना सोनौली को गिरफ्तार किया गया। आरोपित के कब्जे से बरामद इंजेक्शनों की तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली गई।

पुलिस के अनुसार सोनौली थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम रविवार के सीमा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर मुख्य सीमा गेट के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की गई। तलाशी के दौरान अलग-अलग श्रेणियों के कुल 1503 एम्पुल प्रतिबंधित इंजेक्शन बरामद हुए। बरामद इंजेक्शनों में 511 एम्पुल बुप्रेनोरफिन, 499 एम्पुलडाइजापाम और 493 एम्पुल प्रोमेथाजीन हाइड्रोक्लोराइड शामिल हैं।

पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त हरियाणा नंबर की कार को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर सोनौली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपित को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है, जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपित प्रेमचंद्र के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज DJ से दुकानों के टूटे शीशे, दवाओं की सैकड़ों शीशियां गिरीं