प्रतिबंधित मांस के साथ छह गिरफ्तार, जेल
पुलिस को सूचना मिली कि फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी के बंजारा टोला में कुछ लोगों ने गोवध किया है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर बोरे में मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Jul 2020 10:09 PM (IST)Updated: Sun, 26 Jul 2020 10:09 PM (IST)
महराजगंज: फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी गांव में पुलिस ने प्रतिबंधित मांस के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस को सूचना मिली कि फरेंदा थाना क्षेत्र के परसाबेनी के बंजारा टोला में कुछ लोगों ने गोवध किया है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर बोरे में मांस बरामद किया। पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष फरेंदा मनीष कुमार सिंह ने बताया कि परसाबेनी निवासी मोहम्मद हुसैन, रुबीना खातून, शाहाब निशा, मैनुद्दीन, मुस्तकीम व अरबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें