स्वतंत्रता दिवस पर सिरसिया को मिला पंचायत भवन का तोहफा
पूजन भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया।
By JagranEdited By: Published: Fri, 14 Aug 2020 06:14 PM (IST)Updated: Fri, 14 Aug 2020 11:22 PM (IST)
महराजगंज: आजादी के सात दशक बाद परतावल क्षेत्र के सिरसिया गांव में पहली बार किसी सरकारी पंचायत भवन के निर्माण को लेकर शुक्रवार को विधिवत भूमि पूजन कराया गया। पूजन भाजपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रेमशंकर उर्फ निर्भय सिंह ने किया। पंचायत भवन के पूजन के बाद उन्होंने ब्लाक के उच्चाधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कराए जाने के निर्देश भी दिए। ग्राम विकास अधिकारी सृष्टि सिंह ने बताया कि 13.90 लाख की लागत से सिरसिया में पंचायत भवन का निर्माण होना है। इस दौरान ग्राम प्रधान सिद्धीक, सेराज, तकनीकी सहायक अशोक सिंह, विवेक पटेल सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें