श्रेष्ठ भारत बनाने को प्रयासरत है भाजपा : सांसद
भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं से एक तरफ जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करा रही हैं वहीं भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए प्रयासरत है।
महराजगंज: भाजपा जनकल्याणकारी योजनाओं से एक तरफ जहां लोगों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित करा रही हैं , वहीं भारत को श्रेष्ठ भारत बनाने के लिए प्रयासरत है। यह बातें बुधवार को सांसद पंकज चौधरी ने पनियरा विधान सभा क्षेत्र के बारीगांव से निकले संकल्प यात्रा के दौरान कही।
संकल्प यात्रा बारीगांव से निकलकर बड़हरा, नेबुईया, धनगड़ी मुंडेरी ,हरखी प्यास, पकड़ियार, विशुनपुर, कोटवा होते हुए विरैची पहुंचकर जनसभा में तब्दील हो गई। इस अवसर पर पनियरा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह कहा कि एक भारत के सपने को हमारे नेताओं ने पूरा किया श्रेष्ठ भारत के निर्माण की जिम्मेदारी हम सबकी है। सिगल यू•ा प्लास्टिक से मुक्त भारत स्वछ भारत का निर्माण करने में सरकार के साथ-साथ हमारी भी भूमिका होनी चाहिए। अंगद गुप्ता, जगदीश मल्ल, अंबिका सिंह,भोला मल्ल, श्रीपति, सुमंत मौर्य, अरविद चौधरी,विनोद सिंह,अशोक पांडेय,अशोक तिवारी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।