Move to Jagran APP

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

पनियरा थाने में दो आरोपितों पर मुदकमा

By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 05:35 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 05:35 PM (IST)
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म
घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म

महराजगंज: पनियरा क्षेत्र के एक गांव में आरोपित ने घर में घुसकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपितों ने महिला के दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की। इस मामले में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है।

loksabha election banner

महिला का आरोप है कि 21 जुलाई की रात घुघली थानाक्षेत्र के बल्लोखास गांव निवासी सोनू पुत्र चंद्रभान व अमन पुत्र नाथ घर पहुंचे। अकेला देखकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर दूसरे आरोपित ने उसकी पिटाई कर दी। दोनों आरोपित वहां से फरार हो गए। पीड़ित महिला पनियरा थाने पहुंची और तहरीर दी। दो सप्ताह की जांच के बाद पुलिस ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने, व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ पनियरा दिलीप शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश की जा रही है। वहीं,कोतवाली थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला का आरोप है कि गांव के रहने वाले करन व पारस पर घर में घुसकर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर आरोपितों ने उसकी पिटाई कर घायल कर दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.