विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराजगंज के सोनवल गांव में आबादी के बीच मिला विशाल अजगर, ग्रामीणों ने मच्छरदानी से पकड़ा

Published: Mon, 12 Oct 2026 03:13 PM (GMT+05:30)

महाराजगंज के सोनवल गांव में आबादी के बीच एक विशाल अजगर मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

संवाद सूत्र, सिंदुरिया। आबादी के बीच विशाल अजगर दिखाई देने से रविवार रात ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोहगीबरवा वन्यजीव प्रभाग के दक्षिणी चौक रेंज से संबद्ध ग्राम पंचायत सोनवल में श्रीरामजानकी मंदिर के पोखरे के समीप बच्चन चौधरी के मकान के पास रात करीब साढ़े सात बजे अजगर दिखाई दिया। मंदिर और आबादी के नजदीक अजगर मिलने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए।

ग्रामीणों ने मच्छरदानी फेंककर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद ग्राम प्रहरी संतोष यादव ने इसकी सूचना सिंदुरिया थाने और वन विभाग की दक्षिणी चौक रेंज को दी। आबादी के पास अजगर मिलने से ग्रामीणों में भय का माहौल रहा। डीएफओ निरंजन सुर्वे ने बताया कि सूचना मिलने पर वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया है। अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे जंगल में पुनर्वासित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- मिट्टी से निकलकर चमकी पुरातन धरोहर, जाली, टाइल्स और चबूतरों से सजे महाराजगंज के कुएं