Move to Jagran APP

साइकिल यात्रा निकाल सपा की नीतियों का किया प्रचार

सपा सरकार में सभी वर्गों का हुआ है विकास अमित चौबे

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 06:35 PM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 06:35 PM (IST)
साइकिल यात्रा निकाल सपा की नीतियों का किया प्रचार
साइकिल यात्रा निकाल सपा की नीतियों का किया प्रचार

महराजगंज: फरेंदा विधानसभा क्षेत्र में वरिष्ठ सपा नेता अमित चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा निकालकर सपा की नीतियों का प्रचार किया। यात्रा हरैया, जलालगढ़, ताल्ही, फरेंनी, सर्वजीत, बरातगाढ़ा, भगवानपुर, धनुआडीह,पिपराखल्ली आदि गांवों में पहुंची और सपा की नीतियों का बखान किया। अमित चौबे ने कहा कि सपा सर्व समाज की पार्टी है। इसमें सभी लोगों का हित है। पार्टी बेरोजगार, नौजवान, किसान, मजदूर आदि पर विशेष ध्यान देती है। सपा सरकार में सभी वर्गों का विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार आम जनता का शोषण हो रहा है। इस लॉकडाउन में आज जहां सैकड़ों लोग बेरोजगार हो चुके हैं। वहीं, लगातार अब लोगों की नौकरी जाने का सिलसिला जारी है। प्रदेश की जनता बढ़ रही महंगाई से परेशान है। सिर्फ कागजों में मजदूरों को नौकरी देने की बात कही जा रही है।

loksabha election banner

इस अवसर पर जालंधर यादव, इंदर यादव, गंगा यादव, दुर्गेश तिवारी, राजन खान, अमित सिंह, राहुल चौबे, मयंक दुबे, गोलू पासवान, आलोक चौबे, आरिफ खान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.