मुख्यमंत्री की एक झलक पाने को बेताब दिखे ग्रामीण
महराजगंज सुबह से हो रही हल्की बरसात भी कार्यकर्ताओं सुबह से हो रही हल्की बरसात भी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को मुख्यमंत्री का दीदार करने से नहीं रोक सकी। लोग लेहड़ा मंदिर के पवह नाला के पास बने हेलीपेड के पास जुटे थे।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 12:02 AM (IST)Updated: Mon, 30 Sep 2019 12:02 AM (IST)
महराजगंज: सुबह से हो रही हल्की बरसात भी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों को मुख्यमंत्री का दीदार करने से नहीं रोक सकी। लोग लेहड़ा मंदिर के पवह नाला के पास बने हेलीपेड के पास जुटे थे।
वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक झलक पाने को बेताब दिखे। जैसे ही उनका हेलीकाप्टर आसमान में दिखा, वहां मौजूद लोग जय श्रीराम व मां लेहड़ा वाली का जयकारा लगाने लगे। ग्रामीणों ने जयकारा लगा मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने भी हाथ उठाकर ग्रामीणों का अभिवादन स्वीकार किया। सभा में शुरू से अंत तक जय श्रीराम, जय मां लेहड़ा वाली का जयकार होता रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें