सूर्य व छठ माता की अराधना से बढ़ती है समृद्धि
महापर्व के रूप में पहचाने जाने वाले छठ पर्व को लेकर नगर में व्रत रहने वाली महिलाओं में अपार श्रद्धा है। व्रती महिलाओं में पर्व को खासा उत्साह है। छठ पर्व को कोई मनवांछित फल पाने के लिए रहता है तो कोई पारिवारिक समृद्धि के लिए। पर्व को लेकर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही भव्यता इसका प्रमाण है कि इसे लेकर लोगों में अटूट श्रद्धा है।
महराजगंज: महापर्व के रूप में पहचाने जाने वाले छठ पर्व को लेकर नगर में व्रत रहने वाली महिलाओं में अपार श्रद्धा है। व्रती महिलाओं में पर्व को खासा उत्साह है। छठ पर्व को कोई मनवांछित फल पाने के लिए रहता है तो कोई पारिवारिक समृद्धि के लिए। पर्व को लेकर दिन-प्रतिदिन बढ़ रही भव्यता इसका प्रमाण है कि इसे लेकर लोगों में अटूट श्रद्धा है। पर्व को लेकर जिले में उत्साह बढ़ रहा है। छठ पूजा को लेकर अटूट आस्था रखने वाली व्रती महिलाओं से जब इसे लेकर बात की गई तो उन्होंने कुछ इस प्रकार से अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। आजाद नगर में रहने वाली अनुराधा ¨सह ने कहा कि सूर्य भगवान सभी कष्टों को दूर करने वाले हैं। उनकी अराधना कर यह प्रयास किया जाता है कि परिवार को किसी प्रकार की समस्या से बचाएं। सिसवा बाबू की पुष्पा कहती हैं कि छठ पूजा आस्था से जुड़ा हुआ है, पारिवारिक सुख-समृद्धि के लिए लोगों को इससे बड़ी संख्या में लोगों को जुड़ते हुए देख इससे जुड़ाव हुआ। पड़री में रहने वाली नीतू निगम ने कहा कि छठ पूजा के दौरान घाट की भव्यता दर्शनीय होती है। खुशी इस बात का है कि मैं भी व्रती के रूप में उसका हिस्सा बनती हूं। धनेवा-धनेई की रहने वाली सारिका त्रिपाठी ने कहा कि जिस तरह से प्रति वर्ष इस त्योहार की भव्यता बढ़ रही है। बच्चों से जुड़ा होने के कारण इस पर्व को लेकर घर में उल्लास है।