शिक्षक विधायक ने परिजनों को ढांढस बंधाया
शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी एसके कन्या इंटर कालेज मंसूरगंज के प्रधानाचार्य रूप चंद के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों को ढांढस बंधाया और परिवार के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
महराजगंज : शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी एसके कन्या इंटर कालेज मंसूरगंज के प्रधानाचार्य रूप चंद के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। परिजनों को ढांढस बंधाया और परिवार के लोगों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। शिक्षक विधायक ने कहा कि शिक्षा विद रूप चंद शिक्षा के उत्थान के लिए आजीवन संघर्ष करते रहे। इस अवसर पर पूर्व प्रधानाचार्य त्रियुगी नारायण त्रिपाठी, माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक राय, जिला मंत्री विजय प्रताप ¨सह, उपाध्यक्ष रमेश उपाध्याय, डा. संजय मिश्र, आदित्यनाथ शुक्ल, नवीन श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दिवाकर मिश्र, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम ¨सह, पूर्व मंत्री दीपचंद्र त्रिपाठी आदि शिक्षकों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।