अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए पूजा अर्चना आरंभ
बनैलिया मंदिर परिसर में सुंदर कांड पाठ का शुभारंभ किया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 03 Aug 2020 06:38 PM (IST)Updated: Mon, 03 Aug 2020 06:38 PM (IST)
महराजगंज: हियुवा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर भूमि पूजन को लेकर बनैलिया मंदिर परिसर में सुंदर कांड पाठ का शुभारंभ किया है। कार्यकर्ताओं ने हिदू जनमानस से घरों को दीपावली की तरह सजाने संवारने का अनुरोध किया है। लोगों को संबोधित करते हुए संगठन के जिला अध्यक्ष नरसिंह पांडेय ने कहा कि 500 वर्षों के कठिन प्रयासों के बाद हमें अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर देखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। इस अवसर पर जगदीश साहनी, अंशुमान, माधव तिवारी, सीताराम श्रीवास्तव, केशव सहानी, दीपक अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें