होनहारों का हुआ सम्मान, निहाल हुए पाहनहार
पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटरमीडिएट कालेज में शुक्रवार को विद्यालय के छात्र रहे पीसीएस में चयनित होनहारों को उनकी सफलता पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।
महराजगंज: पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटरमीडिएट कालेज में शुक्रवार को विद्यालय के छात्र रहे पीसीएस में चयनित होनहारों को उनकी सफलता पर कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया गया।
आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि राजेश मणि ने कहा कि विद्यालय के तीन छात्रों ने इस सफलता को प्राप्त कर न सिर्फ अपना बल्कि जनपद का भी नाम रोशन किया है। विशिष्ट अतिथि विमल कुमार पांडेय ने कहा कि विद्यालय से निकले ये होनहार सफलता की कहानी रच रहें हैं।
विद्यालय के संस्थापक विजय बहादुर सिंह ने कहा कि विद्यालय के पूर्व छात्र रवि पांडेय वाणिज्य कर अधिकारी, अभिषेक पटेल अपर पुलिस अधीक्षक व शांतनु पटेल जज असिस्टेंट पद पर चयनित होकर विद्यालय का नाम बढ़ाया है। विद्यालय को ऐसे मेधावी व होनहार छात्रों पर गर्व है। सभी छात्रों को इन मेधावियों से प्रेरणा लेकर जीवन में आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। होनहारों को प्रधानाचार्य रामइंद्र चक्रवर्ती, उप प्रधानाचार्य घनश्याम राव, दुर्गेश कुमार सिंह, आर.एन. श्रीवास्तव आदि ने भी संचालित किया। संचालन शमशुल होदा खान ने किया।