पराली का उपयोग कर आय बढ़ा सकते हैं किसान
कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं किसानों के जागरूकता के लिए बुधवार को सदर ब्लाक में कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की अध्यक्षता में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
महराजगंज: कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं किसानों के जागरूकता के लिए बुधवार को सदर ब्लाक में कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया की अध्यक्षता में किसानों को कृषि विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि देश के किसानों के हित के लिए सरकार सदैव तैयार है। विभिन्न योजनाएं चलाकर किसानों की आय को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। कृषि उपनिदेशक राजेश कुमार ने किसानों को पराली जलाने से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी दी। कहा कि पराली का सदुपयोग कर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। सहायक विकास अधिकारी जयप्रकाश सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर किसानों को मृदा परीक्षण कराने सहित रबी की फसलों पर लगने वाले कीट व बी मारियों के बारे में जानकारियां दी गई। इस दौरान पूर्व विधायक श्रीपत आजाद, राधारमाण शुक्ल, जगतनारायन, वीरेंद्र चौधरी, ओमप्रकाश वर्मा, रामनरायन सिंह, विधिनरायन पटेल, चिरकुट तिवारी, सुर्यनाथ शर्मा आदि मौजूद रहे।