यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सुनी जनता की समस्याएं, हर शनिवार होगी जनसुनवाई
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने महराजगंज में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसुनवाई शुरू की है।

अब हर शनिवार समस्याओं को सुनकर अधिकारियों को समाधान के निर्देश देंगे।
HighLights
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने जनसुनवाई शुरू की।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनता की समस्याओं का समाधान होगा।
हर शनिवार सुबह 9:30 बजे से जनसुनवाई होगी।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने शुक्रवार को अपने आवास से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनता की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से बात कर समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
चौधरी ने कहा कि केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारियों के कारण उन्हें अक्सर जिले से बाहर रहना पड़ता है। इसके बावजूद क्षेत्र की जनता से जुड़ा रहना और उनकी समस्याएं सुनना जरूरी है। इसी उद्देश्य से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए जनसुनवाई शुरू की गई है।
अब हर शनिवार सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात होगी। उन्होंने कहा कि समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। इस व्यवस्था से जिले से बाहर रहने पर भी क्षेत्र के लोगों से संवाद बना रहेगा और उनकी समस्याएं अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेंगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की व्यवस्था सानन्दन पटेल ने कराई। शुक्रवार की जनसुनवाई में मंत्री प्रतिनिधि जगदीश मिश्रा, डा. शांतिशरण मिश्रा, जनार्दन पटेल, राधेश्याम कन्नौजिया, मेवालाल, विजय गौड़, अशोक पटेल और लालजी गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
