Move to Jagran APP

पं. दीनदयाल उपाध्याय ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र को किया समर्पित

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदनगर राजेश जायसवाल रहे।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 06:57 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 06:57 PM (IST)
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र को किया समर्पित
पं. दीनदयाल उपाध्याय ने संपूर्ण जीवन राष्ट्र को किया समर्पित

महराजगंज: आदर्श सरस्वती शिशु मंदिर रतनपुर खुर्द में शनिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदनगर राजेश जायसवाल रहे। विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधों को लगाया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने अखंड भारत की कल्पना की थी। एकात्म मानववाद में संप्रदाय से ऊपर उठकर अंतिम छोर के व्यक्ति के विकास की कल्पना की थी। उन्होंने पौधों के महत्व की जानकारी देते हुए कहा कि पर्यावरण का शुद्ध होना मनुष्य के जीवन के लिए नितांत आवश्यक है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक बसंती देवी, कमल यादव, सभासद संजय जायसवाल, महेश लोहिया, शिवम जायसवाल, नवीन सोनकर, विक्रांत अग्रहरि सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.