दीवार गिरने से मासूम की मौत, दो गंभीर
दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 06:06 AM (IST)
महराजगंज: सदर कोतवाली थाना अंतर्गत सिसवा मुंशी गांव में शुक्रवार दीवार गिरने से एक मासूम की दबकर मौत हो गई ,जबकि अन्य दो बुरी तरह से घायल हो गए। शुक्रवार सुबह मुराली प्रजापति अपने मकान का निर्माण करा रहे थे। इस दौरान पास में खड़ी एक पुरानी दीवार को बीच से काट कर पिलर लगाया जा रहा था।
अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई । जिसके नीचे दबकर खुशी पुत्री राजू उम्र छह साल की मौके पर मौत हो गई । अमृता उम्र 4 साल पुत्री सुनील गौड़ व रिश्तेदारी में आई खैंचा की रहने वाली नशादर बुरी तरह से घायल हो गई। दोनों घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें