Move to Jagran APP

अब मिलेगा वाजिब दाम, किसान होंगे निहाल

महराजगंज प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1835 रुपये प्रति क्विंटल कर दिए जाने से किसाना

By JagranEdited By: Published: Tue, 17 Sep 2019 12:38 AM (IST)Updated: Tue, 17 Sep 2019 12:38 AM (IST)
अब मिलेगा वाजिब दाम, किसान होंगे निहाल
अब मिलेगा वाजिब दाम, किसान होंगे निहाल

महराजगंज : प्रदेश में धान का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1835 रुपये प्रति क्विंटल कर दिए जाने से किसानों में काफी खुशी है, कुछ किसानों का कहना है कि अब समर्थन मूल्य तय होने के बाद विभाग की जिम्मेदारी है कि स्वच्छ तरीके से खरीद हो सके। बीते वर्ष धान का समर्थन मूल्य 1750 रुपये प्रति क्विंटल रहा। विभाग ने निर्धारित लक्ष्य 50 लाख एमटी के सापेक्ष 48.25 एमटी खरीद की थी। इस साल समर्थन मूल्य बढ़ने से धान की खरीद अधिक होने की उम्मीद है।

loksabha election banner

सरकार ने धान का मूल्य बढ़ाकर हम किसानों को बहुत राहत देने का काम किया है। अब फसल की सही कीमत मिलेगी। किसान के जीवन का यापन फसल के कीमत पर ही निर्धारित होता है। सरकार ने तारीफ का कार्य किया है।

अखबार के माध्यम से जानकारी हुई कि सरकार ने इस बार धान खरीद की कीमत में बढ़ोत्तरी की है। इससे पूर्व किसानों को छह हजार रुपये वार्षिक देने की घोषणा के बाद अब धान की रेट बढ़ा कर काफी राहत दिया गया है।

सरकार द्वारा तय की गई धान की नई समर्थन मूल्य से काफी प्रसन्नता है, लेकिन अभी भी कुछ किसानों के किसान पंजीकरण प्रक्रिया से अधूरे पड़े हुए हैं। इसका सुधार होना चाहिए।

सरकार के इस निर्णय से गरीब किसानों को कोई फायदा नहीं मिलने वाला है। सहकारी समितियां अक्सर बंद ही रहती हैं। इससे चाहकर भी किसान सरकारी क्रय केंद्रों पर धान नहीं बेच पाते हैं। इस व्यवस्था में सुधार की जरूरत है।

सरकार के इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं। धान का समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों के आमदनी में इजाफा होगा। ओमप्रकाश प्रजापति, भेड़ियां

धान का समर्थन मूल्य स्वागत योग्य है। यह किसानों के हित में लिया गया फैसला है। इससे निश्चित ही किसानों की आमदनी बढ़ेगी। क्रय केंद्रों पर तौल के समय व्यवस्था में सुधार होनी चाहिए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.