आरएसएस ने बताई मकर संक्रांति की महत्ता
आजाद नगर स्थित दिव्यांग एवं मुखवर्धन स्कूल व राजीव नगर स्थित एक मैरिज हाल में बैठक हुई
महराजगंज:
आजाद नगर स्थित दिव्यांग एवं मुखवर्धन स्कूल व राजीव नगर स्थित एक मैरिज हाल में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान जिला संघचालक रमाशंकर गुप्त ने मकर संक्रांति पर दान-पुण्?य की महिमा बताते हुए कहा कि मकर संक्रांति पर सूर्यदेव दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर आते हैं और इसके बाद खरमास समाप्?त होता है। खरमास में कोई भी मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं, लेकिन इनके खत्?म होते ही तमाम शुभ काम का योग शुरू होता है। नगर बौद्धिक प्रमुख अमरेंद्र शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के द?नि स्नान, दान, जप, तप, श्राद्ध तथा अनुष्ठान का बहुत महत्व है। कहते हैं कि इस मौके पर किया गया दान सौ गुना होकर वापस फलीभूत होता है। मकर संक्रान्ति के दिन घी-तिल-कंबल-खिचड़ी दान का खास महत्व है। इस दौरान नगर कार्यवाह केदारनाथ गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, राजेश मद्धेशिया, मोहनलाल गुप्ता, छोटू वर्मा, दुर्गेश अग्रहरि, श्याम कुमार गुप्ता, राम दुलारे त्रिपाठी, छोटे लाल गुप्ता, अमर नाथ वर्मा, हरकेश बहादुर यादव, देवेश कुमार श्रीवास्तव, सुनील कुमार यादव, सत्यप्रकाश मद्धेशिया, अशोक कुमार चौरसिया, नीरज कश्यप, अमरनाथ गुप्ता, सतीश कुमार गुप्ता,चंदन कुमार सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।