आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर रही सरकार
प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की लगातार उपेक्षा कर रही है। वादा करने के बाद भी मानदेय में वृद्धि नहीं कर रही है। इससे आक्रोश बढ़ रहा है और हमारा धैर्य जवाब देने लगा है। 15 जनवरी तक सरकार ने मानदेय में संतोषजनक वृद्धि नहीं की तो सभी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
महराजगंज : प्रदेश सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की लगातार उपेक्षा कर रही है। वादा करने के बाद भी मानदेय में वृद्धि नहीं कर रही है। इससे आक्रोश बढ़ रहा है और हमारा धैर्य जवाब देने लगा है। 15 जनवरी तक सरकार ने मानदेय में संतोषजनक वृद्धि नहीं की तो सभी कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। ये बातें कलेक्ट्रेट परिसर स्थित धरनास्थल पर रविवार को आयोजित बैठक में कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष गीता पांडेय ने कहीं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका शासन-प्रशासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का निष्ठापूर्वक कार्यान्वयन करा रही हैं। जनपद स्तर पर सौंपी गई अतिरिक्त जिम्मेदारियों का भी बखूबी निर्वहन कर रहीं हैं। प्रदेश महामंत्री प्रभावती ने कहा कि सरकार को एक माह का और समय दिया जा रहा है। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अमीरुन निशा व संचालन जिला संरक्षक सत्येंद्र पटेल ने किया। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक मकबूल आलम, पूर्वांचल प्रभारी रमाकांत राय, ज्योति रानी, उमा चौरसिया, संजू भारती, फरीदा बानो, संगीता, मंजू लता श्रीवास्तव, पुनीता, पूनम, सीमा यादव, सुलोचना, माधुरी वर्मा, शशिकला, सुरेंद्र पासवान, सुरेश प्रस द आदि ने विचार व्यक्त किया।