ताजिया रखने को लेकर विवाद, उप निरीक्षक से हाथापाई
महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर में विवादित भूमि पर ताजिया रखने को लेकर रविवार को
By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Dec 2018 12:36 AM (IST)Updated: Mon, 17 Dec 2018 12:36 AM (IST)
महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा चैनपुर में विवादित भूमि पर ताजिया रखने को लेकर रविवार को हुए विवाद को शांत कराने पहुंचे उप निरीक्षक राजेंद्र ¨सह से हाथापाई हुई। पुलिस कर्मियों ने उप निरीक्षक को किसी तरह बचाया और थाने पर पहुंचा दिया। उपनिरीक्षक से हाथापाई की खबर सुनते ही एडीएम इंद्रभूषण वर्मा, एएसपी आशुतोष कुमार शुक्ल, सीओ निचलौल रणविजय ¨सह पांच थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए और विवादित भूमि पर जबरन ताजिया रखने वालों को समझा कर शांत कराया। एडीएम व एएसपी ने कहा कि तनाव के मद्देनजर गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है। हालात नियंत्रण में है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें