विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराजगंज पकौड़ी खाने के बाद बगीचे में अचेत होकर गिरा युवक, सीएचसी में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

Published: Tue, 29 Sep 2026 06:14 AM (IST)

महाराजगंज के निचलौल में पकौड़ी खाने के बाद एक 20 वर्षीय युवक की तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 20 वर्षीय आदित्य गोंड़ की पकौड़ी खाने के बाद मौत।

  2. निचलौल के घोड़हवा वार्ड स्थित बगीचे में हुई घटना।

  3. चिकित्सकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मृत घोषित किया।

जागरण संवाददाता, निचलौल। पकौड़ी खाने के बाद घोड़हवा वार्ड के पश्चिम सिवान स्थित बगीचे में एक युवक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। युवक अचेत होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

निचलौल थाना के कोहड़वाल निवासी 20 वर्षीय आदित्य गोंड़ निचलौल स्थित एक पैथोलाजी में काम करता था। उसके दोस्त अविनाश प्रजापति ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे दोनों ने घोड़हवा वार्ड स्थित गायत्री मंदिर के पास ठेले से पकौड़ी खरीदी और बगीचे में चले गए। जैसे ही उन्होंने पकौड़ी खाना शुरू किया, आदित्य को अचानक झटका आया और उसके मुंह से झाग निकलने लगा।

अविनाश के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे और आदित्य को सीएचसी निचलौल पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर उसके पिता अमरनाथ और छोटे भाई ओंकार नाथ गोंड अस्पताल पहुंचे, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल था। थाना प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज के जंगल में आंधी-पानी से पेड़ गिरने से दंपती की मौत, बेटी घायल