महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला की जान
महाराजगंज में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने टहल रही महिला लक्ष्मी निषाद को टक्कर मार दी, जिससे उनकी ...और पढ़ें

दुर्घटना के बाद पलटा ट्रक। जागरण
HighLights
तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मारी।
हादसे में महिला की मौके पर मौत।
पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया।
जागरण संवाददाता, महराजगंज। तेज रफ्तार ट्रक ने बुधवार की भोर में फरेंदा-महराजगंज मार्ग पर चेहरी के पास टहल रही एक महिला को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के कोलुआ जोतपुर के टोला चेहरी निवासी लक्ष्मी निषाद रोज की तरह बुधवार की भोर करीब पांच बजे टहलने के लिए निकली थीं। इसी दौरान फरेंदा की ओर से महराजगंज की तरफ तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अचानक अनियंत्रित हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे टहल रही लक्ष्मी निषाद को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक भी सड़क पर पलट गया।
दुर्घटना में महिला को गंभीर चोटें आईं और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर ही मौजूद रहा। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने ट्रक और चालक को भी अपने कब्जे में ले लिया है।
यह भी पढ़ें- महराजगंज: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान
बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने के कारण ट्रक अनियंत्रित हुआ, हालांकि पुलिस चालक से पूछताछ कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है। सदर कोतवाली प्रभारी निर्भय सिंह ने बताया कि ट्रक और चालक को कब्जे में लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मृतका के स्वजन की तहरीर के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
