विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज: ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, जेब में मिले आधार कार्ड से हुई पहचान

Published: Tue, 11 Aug 2026 02:27 PM (IST)

बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर अंत्योदय एक्सप्रेस की चपेट में आने से 35 वर्षीय गणेश की मौके पर ही ...और पढ़ें

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत।

HighLights

  1. बृजमनगंज स्टेशन पर अंत्योदय एक्सप्रेस से कटकर युवक की मौत।

  2. मृतक की पहचान 35 वर्षीय गणेश निवासी इलाहाबास के रूप में हुई।

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू की।

संवाद सूत्र, बृजमनगंज(महराजगंज)। बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर सोमवार को दोपहर दो बजे गोरखपुर की ओर जा रही अंत्योदय एक्सप्रेस ट्रेन से कटकर एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय गणेश, निवासी ग्राम सभा इलाहाबास टोला श्रीनगर के रूप में हुई है।

युवक काफी देर से बृजमनगंज रेलवे स्टेशन पर खड़ा था। इसी दौरान अंत्योदय एक्सप्रेस नं 22921 वहां से गुजरी और युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।

जीआरपी थाना फरेंदा के निरीक्षक रामसमुझ सरोज ने बताया कि ट्रेन के आनंदनगर पहुंचने पर दुर्घटना की सूचना गार्ड द्वारा दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक के जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान की और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।