विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP बोर्ड परीक्षा शिकायत एवं सुझाव के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी, बनाया गया खास कंट्रोल रूप

Published: Tue, 10 Feb 2026 02:28 PM (IST)

महाराजगंज में यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम ...और पढ़ें

फोन एवं मेल पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत एवं सुझाव

फोन एवं मेल पर दर्ज करा सकते हैं शिकायत एवं सुझाव

HighLights

  1. यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए कंट्रोल रूम स्थापित।

  2. शिकायत एवं सुझाव हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया।

  3. नकल विहीन परीक्षा के लिए सहयोग की अपील।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। यूपी बोर्ड परीक्षा - 2026 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम की स्थापना के साथ ही साथ शिकायत एवं सुझाव के लिए हेल्पलाइन सुविधा भी शुरू की गई है। इसके तहत एक मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी जारी की गई है, जिसपर कोई भी अपनी शिकायत एवं सुझाव दर्ज करा सकता है।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि शासन की मंशानुसार नकल विहीन एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए कंट्रोल रूम के 05523-223384 और 8858565060 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में हाई रेंज मॉडल रॉकेट का सफल प्रक्षेपण, आकाश में एक किमी. तक नापी दूरी

इसके अतिरिक्त boardexammrj2026.gmail.com इमेल आइडी पर भी शिकायत भेजी जा सकती है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने अभिभावकों, परीक्षार्थियों एवं आमजन से अपील की है, कि परीक्षा को नकल विहीन बनाए रखने में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की सूचना या शिकायत तत्काल उपलब्ध कराएं, जिससे निष्पक्ष परीक्षा संपन्न कराई जा सके।