विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज में हाई रेंज मॉडल रॉकेट का सफल प्रक्षेपण, आकाश में एक किमी. तक नापी दूरी

Published: Mon, 09 Feb 2026 10:39 PM (IST)

महराजगंज के जिला स्पोर्ट स्टेडियम में सेंट जोसेफ स्कूल के छात्रों ने हाई रेंज मॉडल रॉकेट का सफल प्रक्षेपण किया। ...और पढ़ें

हाई रेंज मॉडल रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।

हाई रेंज मॉडल रॉकेट का सफल प्रक्षेपण।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, महराजगंज। सेंट जोसेफ स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा निर्मित हाई रेंज मॉडल रॉकेट का सफल प्रक्षेपण सोमवार को जिला स्पोर्ट स्टेडियम में किया गया। सी क्लास और डी क्लास मोटर रॉकेट के साथ एक हाई पावर माडल रॉकेट भी लांच किया गया, जो करीब एक किमी तक उंचाई तक पहुंचा। सभी रॉकेट छात्रों ने स्वयं डिजाइन और निर्मित किए थे।

कार्यक्रम का संचालन स्पेस दर्शन के निर्देशन में हुआ, जिसका नेतृत्व फाउंडर एवं सीईओ रघुवीर गुप्ता और उनकी विशेषज्ञ टीम ने किया। हाई पावर रॉकेट में शुगर फ्यूल मोटर का उपयोग किया गया, जिसमें 35 प्रतिशत पोटेशियम नाइट्रेट और 65 प्रतिशत शुगर का मिश्रण था।

रॉकेट का नोज कोन थ्रीडी प्रिंटेड था तथा बाडी ट्यूब फाइबर ग्लास की बनाई गई थी। इसे डबल डिप्लायमेंट सिस्टम से लैस किया गया था, जिसमें दो पैराशूट लगाए गए। मरकरी स्विच आधारित सिस्टम के माध्यम से निर्धारित ऊंचाई पर पैराशूट खुले और रॉकेट की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित हुई।

रॉकेट लगभग एक किलोमीटर तक की ऊंचाई तक पहुंचा और सफलतापूर्वक पुनः धरती पर वापस आया। लांचिंग के दौरान सभी सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन किया गया। प्रयुक्त फ्यूल इको-फ्रेंडली और गैर-प्रतिबंधित बताया गया। इसमें इस्तेमाल किया गया। पोटेशियम नाइट्रेट एक सामान्य उर्वरक है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महराजगंज के एएसपी सिद्धार्थ रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या लिली थामस, उप प्रधानाचार्य सीजू पिंडियान तथा भौतिक विज्ञान के शिक्षक सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि ने छात्रों को न्यूटन के सिद्धांतों को समझते हुए विज्ञान एवं एरोनाटिक्स के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी और विद्यालय, जिला तथा देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पहले छोटे रॉकेट का प्रक्षेपण किया गया, तत्पश्चात हाई रेंज रॉकेट लांच हुआ। आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रबंधन सीजे थामस ने किया।