सिलाई मास्टर का बेटा पावर ग्रिड में बना जूनियर इंजीनियर, महराजगंज में पैतृक गांव पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत
गुलशन अंसारी का पावर ग्रिड शिकोहाबाद में जूनियर इंजीनियर के पद पर चयन हुआ है। महराजगंज स्थित पैतृक गांव पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया।

यह तस्वीर AI जनेरेटेड है
HighLights
गुलशन अंसारी का पावर ग्रिड शिकोहाबाद में जूनियर इंजीनियर चयन।
पिता ने सिलाई कर बेटे की पढ़ाई में पूरा सहयोग किया।
पैतृक गांव महराजगंज में गुलशन का भव्य स्वागत हुआ।
संवाद सूत्र, महराजगंज। नैमुल्लाह अंसारी के बेटे गुलशन अंसारी का पावर ग्रिड शिकोहाबाद (एनआर-3) में जूनियर इंजीनियर पद पर चयन हुआ है।
पैतृक गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। दादा मुस्तफा अंसारी ने माला पहनाई, जबकि मां हबीबुन निशा ने गले लगाकर आशीर्वाद दिया।
सिलाई का काम कर परिवार चलाने वाले पिता ने सीमित आय के बावजूद बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। गुलशन ने महाराणा प्रताप पॉलिटेक्निक, गोरखपुर से डिप्लोमा किया।
उनके छोटे भाई सैयद अंसारी दिल्ली में सीपीडब्ल्यूडी में जूनियर इंजीनियर हैं। इस उपलब्धि पर ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला समेत कई लोगों ने शुभकामना दी है।
यह भी पढ़ें- कमल ककड़ी की खेती से यूपी के किसान जोगिंदर बने लखपति, 32 बीघा खेत से कमा रहे मोटा मुनाफा
