विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महराजगंज: सांप-नेवले की लड़ाई से थम गई गाड़ियों की रफ्तार, सड़क पर लगा लंबा जाम; देखने वालों का लगा तांता

Published: Wed, 12 Aug 2026 10:35 PM (IST)

महराजगंज में सांप और नेवले की आधे घंटे की लड़ाई देखने के लिए सड़क पर भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे यातायात बाधित हो गया।

झुलनीपुर- निचलौल मार्ग पर आपस में भिडे़ सांप और नेवला

झुलनीपुर- निचलौल मार्ग पर आपस में भिडे़ सांप और नेवला 

HighLights

  1. सांप और नेवले के बीच आधे घंटे की भिड़ंत।

  2. भिड़ंत देखने के लिए सड़क पर उमड़ी भीड़।

  3. यातायात बाधित हुआ, बाद में नेवले को भगाया गया।

जागरण संवाददाता, महराजगंज। सांप और नेवले के बीच करीब आधे घंटे तक चली जोरदार भिड़ंत राहगीरों के लिए कौतूहल का विषय बन गई। दोनों को लड़ते देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग सड़क पर जुट गए, जिससे कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही।

बुधवार शाम करीब पांच बजे झुलनीपुर से निचलौल जाने वाले मुख्य मार्ग पर करमहिया के पास लोगों ने सांप और नेवले को आपस में लड़ते देखा। देखते ही देखते मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।

दोनों के बीच काफी देर तक संघर्ष चलता रहा। लोगों के सड़क पर खड़े होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई। करीब आधे घंटे बाद लोगों ने नेवले को वहां से भगा दिया। इसके बाद सांप सड़क किनारे झाड़ियों में चला गया।

सांप के झाड़ियों में चले जाने और भीड़ हटने के बाद मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका। इस दौरान काफी देर तक लोगों में सांप-नेवले की लड़ाई को लेकर कौतूहल बना रहा।

यह भी पढ़ें- महराजगंज में भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने ली महिला की जान